July 30, 2026

News India Group

Daily News Of India

मसूरी – सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ संयुक्त अभियान, उपयोग करने वालों का किया चालान।

मसूरी : नगर पालिका परिषद की ओर से सिंगल यूज प्लास्टिक के विरूद्ध शहीद भगत सिंह चौक कुलड़ी से लेकर गांधी चौक तक संयक्त अभियान चलाया गया जिसमें करीब 150 दुकानों का निरीक्षण किया गया तथा बीस दुकान वाले सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करते हुए पाये गये।
नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी राजबीर सिंह चौहान के नेतृत्व में सिंगल यूज प्लास्टिक के विरोध में शहीद भगत सिंह चौक से गांधी चौक तक अभियान चलाया गया जिसमें करीब 150 दुकानों का निरीक्षण किया गया व बीस दुकानों से सिंगल यूज प्लास्टिक बरामद किया गया जिनका उपयोग किया जा रहा था। जिनका चालान कर 8550 रूपया जुर्माना वसूला गया। वहीं दुकानदारों को सचेत किया गया कि वे सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करें।

अभियान में पालिका अधिशासी अधिकारी राजवीर सिंह चौहान, स्वास्थ्य अधिकारी डा. आभास सिंह, सफाई निरीक्षक विरेंद्र बिष्ट, किरन राणा, हिलदारी के अरविंद शुक्ला एवं एनएचएमए टीम के सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान जागरूकता रैली भी निकाली गई व लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने का आहवान किया गया।

You may have missed