July 30, 2026

News India Group

Daily News Of India

हिमरोल के जगमोहन राणा बटन मशरूम का दे रहे निशुल्क प्रशिक्षण, आज हुआ संपन्न।

अरविन्द थपलियाल

नौगांव /उत्तरकाशी : प्रखडं नौगांव के धारी थौलदार में बटन मशरूम का एक दिवसीय प्रशिक्षण चल रहा था जो विधिवत संपन्न हुआ, प्रशिक्षण किसान पंडित स्वर्गीय भरत सिंह राणा के पुत्र जगमोहन राणा ने दिया। जगमोहन ग्राम हिमरोल विकास खंड नौगांव जिला उत्तरकाशी निवासी हैं और हिमरोल में उनकी फल सब्जी सहित मशरूम की भी फार्म है और विभिन्न उत्पादों का उत्पादन होता है।
(अध्यक्ष यमुना घाटी फल एवं सब्जी प्रसंस्करण स्वायत्त सहकारिता) के द्वारा किया गया जिसमें बहुत प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया तथा मशरूम के उत्पादन के बारे में संपूर्ण जानकारी एकत्रित की,
जगमोहन ने बताया कि आज तक वह अपने पिता स्वर्गीय भरत सिंह राणा किसान पंडित के द्वारा इस तरीके के प्रोग्राम किए जाते थे, अब जगमोहन ऐसे कार्यक्रमों चलाना अपना कर्तव्य मान रहे है।


जगमोहन राणा ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम स्वरोजगार को देने में अपनी अग्रणी भूमिका निभातें हैं। जगमोहन ने बताया कि उनकी जिम्मेदारी यह भी है कि इस तरीके के प्रोग्राम हम साल में कई बार करवाते रहते हैं जिससे हमारा पहाड़ पलायन होने से बचे और लोग अपनी आजीविका को चलाने के लिए स्वरोजगार को अपनाएं।
बटन मशरूम प्रशिक्षण में मनसा देवी अध्यक्ष यमुना घाटी स्वयं सहायता समूह राजकुमारी देवी अध्यक्ष श्री कृष्ण स्वयं सहायता समूह व रजनी देवी, ललिता देवी, बीना डोभाल, नीलम बडोनी, शैलेद्रा, कविता, चंद्रमोहन ,देवेद्र, दर्शन सिंह, शूरवीर सिंह, हरिमोहन आदि लोग मौजूद रहे।

You may have missed