June 27, 2026

News India Group

Daily News Of India

सीएम तीरथ ने किया अत्याधुनिक कंट्रोल रूम का उद्धघाटन, साथ ही खाकी द्वारा लिखे गीतों का हुआ विमोचन।

1 min read

हरिद्वार : मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत द्वारा मेला नियंत्रण कक्ष CCR  में  कुम्भ मेले हेतु तैयार किये गए अत्याधुनिक कंट्रोल रूम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंट्रोल रूम का उद्धघाटन एवं खोया-पाया एप्प और मोबाइल का उद्धघाटन भी किया गया। मेला नियंत्रण कक्ष में भ्रमण से पूर्व सीएम ने आदर्श बेरिक का भी निरीक्षण किया।
इसी क्रम में शुक्रवार को महाकुम्भ हेतु दो गानों का विमोचन भी सीएम तीरथ द्वारा किया गया,  विमोचित दोनों गीतों को पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल एवं इंस्पेक्टर प्रवीण आलोक ने लिखा है, जहां आध्यात्मिक भक्तिमय धुन में कम्पोज कर गाया है प्रख्यात गायक कैलाश खेर ने वहीं पॉप धुन में बने गीत को कम्पोज किया है  संगीत की दुनिया के सितारे विशाल भारद्वाज ने,  और आवाज दी है उभरते सिंगर उत्तराखंड के उभरते हुए सिंगर चिन्मय ब्यास, कमलेश पन्त, राहुल सिंह बिष्ट और अभिषेक केशला ने यह दोनों ही गीत कुम्भ मेला पुलिस हरिद्वार  के फेसबुक पेज ओर यूट्यूब, एवं इंस्टाग्राम पर उपलब्ध हैं।

कंट्रोल रूम की बात करे तो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस  कंट्रोल रूम अनेक मामलों में बहुत आगे है इसमें 01-vehicle counting, 02-  people counting,03-Face  mask counting  ,04-crowed counting फीचर इसे अत्याधुनिक बनाते है।

vehicle counting,  के माध्यम से बॉर्डर अथवा पार्किंग पर आने वाले अलग अलग प्रकार के  वाहनों की गिनती कंट्रोल रूम से कर सकते है  वहीं people counting फीचर  गंगा घाटों  अथवा में आने वाले श्रद्धालुओं की गिनती की जा सकेगी। जिससे  सुरक्षित कुम्भ संचालन में  अनेक प्रकार की सहायता  प्राप्त हो पाएगी। वहीं फीचर Face  mask डिडेक्ट से कोविड मुक्त कुम्भ के प्रयास में , मदद मिलेगी, यदि किसी स्थान पर कोई बिना मास्क के डिडेक्ट किया जाता है तो कंट्रोल तत्काल ही निकटम सुरक्षाकर्मी को सूचना  प्रेषित करेगा उसे मास्क पहनने हेतु कहेगा,इसके अतरिक्त इस सिस्टम में सबसे सशक्त फीचर है crowed  डिडेक्ट यह फीचर यह दर्शाता है कि यदि किसी स्थान पर निर्धारित मानक से अधिक  व्यक्ति इकठ्ठा होते है तो कंट्रोल को अलर्ट अलार्म मिल जाएगा, ओर उस घाट अथवा  स्थान को सामान्य आवाजाही में लाया जाएगा।

वहीं आज मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत द्वारा खोया पाया एप का शुभारंभ भी किया, कार्यक्रम के दौरान पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड पुलिस अशोक कुमार, पुलिस महानिरीक्षक कुम्भ संजय गुंज्याल,  मेलाधिकारी कुम्भ दीपक रावत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुम्भ जनमेजय खंडूरी सहित अनेक ऑफीसर्स ओर गणमान्य व्यक्ति पत्रकार बन्धु उपस्थित रहे।

You may have missed