May 17, 2024

News India Group

Daily News Of India

पुरोला विधानसभा में मुख्यमंत्री धामी ने भाजपा प्रत्याशी के लिये वोट मांगे,दर्जनों कांग्रेसीयों ने ली भाजपा की सदस्यता।

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : जनपद की पहली विधानसभा में पंहुचे मुख्यमंत्री धामी ने भाजपा प्रत्याशी दुर्गेश लाल के लिये वोट मांगे। धामी ने बताया कि भाजपा गरीबों शोषितों की पार्टी है और भाजपा ने गरीब कल्याण के लिए दर्जनों योजनाओं को धरातल पर उतारा है। मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि उत्तराखंड सरकार और केंद्र सरकार ने कोरोना में गरीबों को मुफ्त अनाज सहित वैक्सीन लगाने का काम किया है। धामी ने पुरोला की जनता से वादा किया कि पुरोला विधानसभा को सरकार के साथ भेजना होगा जिससे इस विधानसभा का चहुमुखी विकास होगा। मुख्यमंत्री धामी ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि कांग्रेस जब मंहगाई की बात करती है तो कांग्रेस शासित प्रदेशों में मंहगाई कम क्यों नहीं करती है। धामी ने कांग्रेस को भ्रष्टाचारी पार्टी बताया और लोगों से अपील की कि लोग राज्य में कांग्रेस की साफ सुथरी सरकार चुने।


भाजपा के कार्यक्रम विधानसभा में दर्जनों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की जिसमें कांग्रेस नेता प्यारे लाल हिमानी का बड़ा नाम है जो कांग्रेस से विधायक प्रत्याशी की तैयारी कर रहे थे। बतादें कि प्यारे लाल हिमानी कांग्रेस के विभिन्न पदों पर रह चुके हैं और पुरोला विकासखडं में पूर्व ब्लाक प्रमुख भी रह चुके हैं, राजनीति से गहरा नाता लगने वाले हिमानी ने मुख्यमंत्री की अगुवाई में भाजपा की सदस्यता ली जो कांग्रेस को बडा़ झटका माना जा रहा है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में दर्जनभर अन्य कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की और पुरोला विधानसभा में भाजपा का विधायक बनाने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *