June 13, 2026

News India Group

Daily News Of India

मसूरी में बजरी, बारिश व आसपास हिमपात से कड़ाके की सर्दी लौटी।

मसूरी : पहाड़ों की रानी मसूरी में एक बार फिर ठंड लौट आयी है। मसूरी में जहां सुबह से ही रूक रूक कर बारिश हो रही है वहीं धनोल्टी, बुरांसखंडा व नागटिब्बा में हल्का हिमपात हुआ।
पर्यटन नगरी मसूरी में एक बार फिर ठंड लौट आयी है तथा सुबह से ही रूक रूक कर बारिश व बजरी पड़ रही है वहीं मसूरी के आस पास के क्षेत्रों धनोल्टी, बुरांसखंडा में हल्की व नागटिब्बा में जमकर बर्फबारी हो रही है। कड़ाके की सर्दी होने से लोगों को गर्म कपड़े पहनने को मजबूर होना पड़ रहा है वहीं बाजारों में लोगों को आग के सहारे दिन काटने को मजबूर होना पड़ रहा है। कड़ाके की सर्दी को देखते हुए नगर पालिका द्वारा शाम के समय अलाव जलाये जा रहे हैं जिसका लाभ स्थानीय लोगों सहित पर्यटक भी आग सेंक कर ले रहे हैं। वहीं दूसरी ओर बुरांसखंडा व धनोल्टी में बर्फ पड़ने पर बड़ी संख्या में पर्यटक वहां जा कर बर्फबारी का आनंद ले रहे हैं।

You may have missed