August 6, 2026

News India Group

Daily News Of India

मसूरी – मजदूर संघ चुनाव में रणजीत सिंह अध्यक्ष व देवी गोदियाल मंत्री चुने गये।

मसूरी : मजदूर संघ मसूरी के वार्षिक चुनाव राधाकृष्ण मंदिर के सभागार में वार्षिक सम्मेलन के बाद नई कार्यकारणी का चुनाव किया गया। इससे पूर्व अध्यक्ष मंगल सिंह ने वर्ष भर की गतिविधियों से अवगत कराया।
बैठक के बाद चुनाव किए गये जिसमें रणजीत सिंह अध्यक्ष व देवी गोदियाल मंत्री पद पर चुने गये। अध्यक्ष पद पर चुनाव किया गया जिसमें वर्तमान अध्यक्ष मंगल सिंह नेगी को रणजीत सिंह ने 18 मतों से पराजित कर अध्यक्ष पद पर कब्जा किया। वहीं मंत्री पद पर पूर्व सभासद देवी गोदियाल, कोषाध्यक्ष पद पर वीरेंद्र डुंगरियाल, संजय टम्टा उपाध्यक्ष, महिपाल रावत उपमंत्री निर्विरोध चुने गये। वहीं कार्यकारणी में प्रकाश, मुडडू सेमल्टी, रामचंद्र, बलवंत नेगी, मोर सिहं, मिजान शाह, रविंद्र चौहान, महावीर सिहं, सौकार सिह, रामलाल, मंगल सिंह, दलवीर सिंह, पृथ्वी सिहं, जादू राम, गंभीर पंवार, जयपाल सिंह पंवार चुने गये। इस मौके पर होटल रेस्टोरेंट यूनियन के अध्यक्ष सोभन पंवार, व्यापार संघ कोषाध्यक्ष नागेेद्र उनियाल, आदि भी मौेजूद रहे।

You may have missed