July 30, 2026

News India Group

Daily News Of India

बंगसील देवलसारी में वन सरपंचों व ग्रामीणों ने वन विभाग के साथ किया वृक्षारोपण।

टिहरी : विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर बंगसील देवलसारी में वन सरपंचों व ग्रामीणों की मौजूदगी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया और देवलसारी रेंज के अधिकारियों कर्मचारियों ने इस पर्व को यादगार बनाने हेतु वृक्षारोपण किया।


देवलसारी रेन्जाधिकारी अलौकि की मौजदगी में बंगसील देवलसारी वन प्रभाग में बड़ी तादात में वन सरपंचों और स्थानीय ग्रामीणों ने विश्व पर्यायवरण दिवस को यादगार बनाने के लिए पर्यावरण सुरक्षा का सकल्पं लिया व विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण कर उनकी देखरेख का जिम्मा लिया। इस मौके पर रेन्जाधिकारी अलौकि, ग्राम प्रधान बंगसील जयदेव प्रसाद गौड़, वन पंचायत सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य राजेन्द्र कोली, वन सरपंच चंद्र सिंह रावत, वन दरोगा शुरबीर तोमर, सुरेंद्र गौड़, कुशलान्द नॉटियाल, ने लोगों को सबोधित करते हुए पर्यायवरण की सुरक्षा व सुधार के टिप्स दिये। कार्यक्रम में उन्होंने मौजूद लोगों को बताया कि मैदानी क्षेत्रों की अपेक्षाकृत आज पहाड़ में पर्यावरण का स्तर बेहतर है, जिसको और बेहतर रखने के लिए हमें एक दूसरे का साथ रहना जरूरी है।

इस मौके पर बन रक्षक बीरेंद्र गौड़, हरपाल सिंह रावत, सुभाष कोली, सुमित राणा, बिपिन चंद्र, अनुज रांगड़, रणबीर, सुभाष कोली , शीशपाल रावत, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

You may have missed