July 22, 2026

News India Group

Daily News Of India

भाजपा जिला कार्यसमिति बैठक में महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा, गणमान्य रहे मौजूद।

1 min read

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : ISBT काम्प्लेक्स पुरोला में जिलाध्यक्ष भाजपा उत्तरकाशी रमेश चौहान की अध्यक्षता में आयोजित जिला कार्यसमिति बैठक में मुख्यअतिथि प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान , भाजपा प्रदेश मंत्री जिला प्रभारी श्रीमती नीरू देवी जश एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री डॉक्टर स्वराज विद्वान जी, कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्र व राज्य सरकारों के कार्य बताये आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।


पार्टी के राजनीतिक प्रस्ताव जिला महामन्त्री सत्येन्द्र सिंह राणा ने रखा जिसमें विधानसभा चुनाव में जीत पर जनता का धन्यवाद सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के नेतृत्व में मिली प्रचंड जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए उनका भी धन्यवाद व आभार प्रकट किया गया इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के तमाम जिले के वरिष्ठ नेताओं सहित जिला पदाधिकारी व मंडल अध्यक्ष, मोर्चा के जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री एवं जिला कार्यसमिति के सदस्य उपस्थित रहे।

You may have missed