August 16, 2026

News India Group

Daily News Of India

ओल्ड मसूरी राजपुर पैदल मार्ग पर अवैध मजार को किया ध्वस्त।

मसूरी : मसूरी आरक्षित क्षेत्र में वन विभाग की भूमि पर ओल्ड मसूरी राजपुर पैदल मार्ग पर अवैध रूप से मजार बनाई गई थी जिसकी सूचना जिला प्रशासन को दी गई थी जिसके बाद जिलाधिकारी के आदेश व एसडीएम के निर्देश पर अवैध मजार को वन विभाग, नगर पालिका, नगर प्रशासन व पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी से ढहा दिया गया।
ओल्ड मसूरी राजपुर पैदल मार्ग वन विभाग के आरक्षित वन क्षेत्र में बनी अवैध मजार को ढहा दिया गया। इस मौके पर मसूरी वन प्रभाग के एसडीओ डा. उदय गौड ने बताया कि वन विभाग के आरक्षित वन क्षेत्र में अवैध रूप से मजार बना दी गई थी जिसकी सूचना जिला प्रशासन व शासन को दी गई थी जिसके बाद जिलाधिकारी के आदेश व एसडीएम नंदन कुमार के निर्देश पर वन विभाग मसूरी, नगर पालिका, नगर प्रशासन ने पुलिस की मौजूूदगी में जेसीबी के माध्यम से मजार को ढहा दिया। इससे पूर्व मजार से संबंधित लोगों को नोटिस भी दिया गया था लेकिन किसी ने नोटिस का संज्ञान नहीं लिया। उन्होंने कहा कि अभी मसूरी में केवल एक ही मजार चिन्हित की गई थी अगर और भी वन विभाग की संपत्ति पर होगी तो कार्रवाई की जायेगी। इस मौके पर वन विभाग के रेंज अधिकारी शिव प्रसाद गैरोला, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजेश नैथानी, नायब तहसीलदार विनोद तिवारी, एसएसआई गुमान सिंह नेगी आदि मौजूद रहे। मालूम हो कि प्रदेश सरकार पूरे प्रदेश में सरकारी संपत्ति पर अवैध रूप से बनी मजारों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत यह कार्रवाई की गई।

More Stories

You may have missed