July 30, 2026

News India Group

Daily News Of India

अच्छी पहल – नगर पचांयत नौगांव में लगे कुडे़दान, सभी वार्डों में लगाये जायेंगे कुडे़दान।

अरविन्द थपलियाल

नौगांव : नगर पंचायत नौगांव ने नगर पंचायत को स्वच्छ रखने को लेकर आज व्यापार मंडल के विभिन्न हिस्सों में कुड़ेदान वितरित कर लगाये गये।
नगर पंचायत अध्यक्ष शशीमोहन सिंह राणा ने बताया कि नगर पंचायत को साफ सुथरा रखने के लिए सभी दुकानदारों को सुविधा देने के लिए हरे व नीले रंग के कूड़ेदान लगाते गये है कहा सभी स्वछता का विशेष ध्यान रखें तथा नियमित कुड़ेदान का सदैव उपयोग करें । उन्होंने बताया हरे रंग के कूड़ेदान में गीला कूड़ा व नीले रंग के कूड़ेदान में सूखा कूड़ा डाला जाएगा। कहा नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी दुकानों से कूड़ा इकट्ठा करेंगे ।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष मीना रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष जगदीश असवाल, ईओ दीपेंद्र बमोला, सभासद विजयपाल सिंह रावत, गजेंद्र नौटियाल, श्याम लाल, सीमा परमार, नगीना देवी, चमनी देवी,
जयवीर सिंह, कुलदीप चौहान आदि उपस्थित थे ।

You may have missed