September 19, 2026

News India Group

Daily News Of India

धामी को पुनः राज्य की कमान मिलने पर गणेश जोशी ने दी बधाई।

देहरादून : सोमवार को मसूरी विधायक, गणेश जोशी ने निवर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को विधायक दल का नेता चुने जाने एवं पुनः राज्य के मुख्यमंत्री बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने पुष्कर सिंह धामी के तौर पर राज्य को युवा मुख्यमंत्री दिए जाने के लिए पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह एंव भाजपा केन्द्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने एक युवा एवं कर्मठ चेहरे पर भरोसा जता कर राज्य की जनता को डबल इंजन के विकास के वादे को और भी पुख्ता किया है। राज्य की जनता ने जिस प्रकार भाजपा को अपना प्यार और आर्शिवाद सौंपा है, केन्द्रीय नेतृत्व ने उसी विश्वास का रिटर्निंग गिफ्ट राज्य को दिया है।

You may have missed