February 16, 2026

News India Group

Daily News Of India

पूर्व विधायक महावीर सिंह रांगड़ ने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री से की मुलाकात, विधानसभा धनोल्टी की समस्याओं से कराया अवगत।

दिल्ली : धनोल्टी के पूर्व विधायक महावीर सिंह रांगड ने दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से शिष्टाचार भेंट की। धनोल्टी विधानसभा के विभिन्न विकास कार्यों और समस्याओं को लेकर वार्ता की।
इस अवसर पर पूर्व विधायक महावीर सिंह रांगड ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से धनोल्टी विधानसभा में आनंद चौक पम्पिंग योजना की स्वीकृति हेतु व अन्य पेयजल पम्पिंग योजनाओं पर चर्चा की। पूर्व विधायक रांगड ने केंद्रीय मंत्री से जौनपुर में अगलाड नदी से थत्यूड एवं भवान की सुरक्षा हेतु बाड़ सुरक्षा योजना की स्वीकृति व बाड़ प्रभावित सकलना, सोंग व नैनबाग़ क्षेत्र के सम्बंध वार्ता की। साथ ही जल जीवन मिशन की प्रगति से केंद्रीय जलशक्ति मंत्री को अवगत करवाया तथा लखवाड़ परियोजना पर भी चर्चा की।
इस अवसर पर जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह ने पूर्व विधायक रांगड को हर सम्भव मदद का भरोसा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed