August 14, 2026

News India Group

Daily News Of India

सामन्ती के सामाजिक कार्यों एवं सेवाभावी व्यक्तित्व को हमेशा याद किया जायेगा – मुख्यमंत्री धामी

1 min read

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरूवार को बिगवाड़ा गुरूद्वारा में स्व0 वीरेन्द्र सिंह सामन्ती की अन्तिम अरदास में शामिल हुए। उन्होंने वीरेन्द्र सिंह सामन्ती के परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवारजनों, मित्रों एवं उनके चाहने वालों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की अरदास की।


मुख्यमंत्री ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सामन्ती के सामाजिक कार्यों एवं सेवाभावी व्यक्तित्व को हमेशा याद किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सामन्ती ने जो रास्ता समाज के लिए बनाया था, उसे आगे बढ़ाने का कार्य किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने स्व.सामन्ती के साथ बिताएं यादगार लम्बों का स्मरण करते हुए स्व.सामन्ती को जिन्दा दिल इंसान बताया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वर्गीय वीरेन्द्र सामन्ती की स्मृति में वार्ड नम्बर 16 बिगवाड़ा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय का नाम स्व.वीरेन्द्र सिंह सामन्ती राजकीय प्राथमिक विद्यालय करने,एनएच-74 के खटीमा-पानीपत मार्ग स्थित मेडीसिटी अस्पताल से करतारपुर-सुआनगला मार्ग का नाम स्वर्गीय वीरेन्द्र सिंह सामन्ती के नाम पर रखने, स्वर्गीय सामन्ती की स्मृति में बिगवाड़ा शमशानघाट में सौन्दर्यकरण कराये जाने की भी घोषणा की।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरान्द तथा अरविन्द पाण्डे ने कहा कि स्व.सामन्ती सामाजिक एवं व्यवहारिक प्रतिभा के धनी होने के साथ ही अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी व निष्ठा से निभाते थे। विधायक राजकुमार ठुकराल, राजेश शुक्ला ने भी स्व.सामन्ती के व्यक्तित्व के बारे में जानकारी दी।


इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मंत्री बलदेव सिंह ओलख, मेयर रूद्रपुर रामपाल, अध्यक्ष वन विकास निगम सुरेश परिहार, उपाध्यक्ष किसान आयोग राजपाल सिंह, डीआईजी नीलेश आनन्द भरणे, जिलाधिकारी रंजना राजगुरू, एसएसपी दपील सिंह कुॅवर आदि उपथित थे।

More Stories

You may have missed