September 12, 2026

News India Group

Daily News Of India

प्रदेश अध्यक्ष बनने पर कौशिक ने जताया हाईकमान का आभार।

देहरादून :  भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने उन्हें पार्टी संगठन में प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दिए जाने पर पार्टी हाईकमान, प्रदेश नेतृत्व तथा प्रदेश की जनता का आभार जताया है।

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर मिशन 2022 के लिए जुटना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने 4 साल में कई विकासपरक योजनाए धरातल पर उतारी है और उन उपलब्धियों को आम जन तक पहुचाना होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत का अनुभव व विकास परक सोच और जन सेवा के प्रति लगन निश्चित रूप से  राज्य को विकास की दिशा में अग्रणी राज्यों में शुमार करेगा।

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ आम आदमी तक पहुचे इसके लिए कार्यकर्ताओ को कमर कसकर मैदान में उतरना होगा। उन्होंने ने कहा कि जनता की भाजपा से उम्मीद है और पार्टी उमीदो पर खरी उतर रही है। जनता निश्चित रूप से भाजपा के पक्ष में मन बना चुकी है।

You may have missed