August 21, 2026

News India Group

Daily News Of India

जिला पंचायत अध्यक्ष ने आपादा पिडितों को बांटा राशन।

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : चिन्यालीसौड़ के कुमराडा़ गांव में पिछले दिनों आई दैविक आपदा से जहां जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया था जिसके चलते आज उत्तरकाशी जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने पिडितों को जरूरी राशन किट वितरण किये, ग्राम पंचायत कुमराडा़ में बादल फटने की घटना सामने आई थी जिसका कि जिला आपदा प्रबंधन और जिला प्रशासन ने मौका मुआईना कर जरूरी व्यवस्थाओं को दुरूस्त किया, आज पंहुचे अध्यक्ष जिला पंचायत ने पिडि़तों को राशन किट वितरण किये और बताया कि वह घटना को लेकर जिला प्रशासन के संपर्क में थे, बिजल्वाण ने आज मौके पर जाकर बताया कि वह कुमराडा़ गांव में हुई दैविक आपदा के लिये दुखी हैं और उत्तराखंड सरकार से गांव में हुई फसलों और खेत खलियान और आवासीय मकानों की क्षति के लिये उचित मुआवजे की मांग करेंगे, जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ जिला पंचायत सदस्य प्रदीप कैन्तुरा भी मौजूद थे जो दैविक आपदा के समय घटना स्थल पर सबसे पहले पंहुच गये थे, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने ग्रामीणों को भरोसा दिया कि कुमराडा़ गांव की हर संभव मदद की जायेगी और उत्तरकाशी जिला पंचायत कुमराडा़ गांव के साथ खड़ी है।जिला पंचायत अध्यक्ष के कुमराडा़ दौरे में जिला पंचायत सदस्य प्रदीप कैन्तुरा सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

More Stories

You may have missed