June 13, 2026

News India Group

Daily News Of India

धनोल्टी – रोजगार निर्माण में मदद करेगा किसान विकास ट्रस्ट।

टिहरी/धनोल्टी : जौनपुर प्रखंड के कांडीखाल गांव में स्वरोजगार के लिए स्थापित प्रशिक्षण केंद्रों को किसान विकास ट्रस्ट पटना सहयोग करेगा। पहाड़ के बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने और प्रशिक्षित करने के लिए कांडीखाल में साबुन, फर्नीचर एंड वुडक्राफ्ट, हैंडलूम, पत्तल निर्माण, सिलिाई, डेयरी आदि की स्थापना की गई है।


जिसमें आसपास के क्षेत्र के दर्जनों युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। लेकिन, बीतने दो तीन सालों से कारोनो के चलते सभी संेटर बंद पड़े हैं। जबकि, सभी यूनिटों का कच्चा माल खराब होने से काफी नुकसान भी हुआ है। इन सेंटरों को दोबारा शुरू करने के लिए किसान विकास ट्रस्ट आगे आया है। सेंटर के संचालक जबरसिंह, गोबिंद, स्वाती आदि ने बताया कि कोरोना के चलते सेंटर बंद हो गए थे। इससे हजारों रूपये का कच्चा माल भी खराब हो गया। जिसकी पूर्ति किसान विकास ट्रस्ट करेगा। सेंटर शुरू होने से जहां दर्जनों स्थानीय युवकों को रोजगार मिलेगा, वहीं प्रशिक्षण भी दिया जा सकेगा।

You may have missed