August 17, 2026

News India Group

Daily News Of India

धनोल्टी – भाजपा कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचायें।

टिहरी/धनोल्टी : धनोल्टी विधान सभा क्षेत्र की मुंदणी जालसी शक्ति केंद्र कार्यक्रम में मुख्य वक्त्ता भाजपा मंडल अध्यक्ष थत्यूड़ पृथ्वी सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का लक्ष्य जनता के उस आखरी व्यक्ति को सरकार की उन योजनाओं का लाभ व जानकारी देनी है जिसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिन रात मेहनत कर रहे है।
धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र के मुंदणी जाल्सी शक्ति केंद्र में आयोजित सम्मेलन में मंडलाध्यक्ष पृथ्वी सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं में जोश का संचार भरते हुए कहा कि अपना बूथ सबसे मजबूत, मंत्र के साथ कार्यकर्ता काम पर जुट जाएं। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता केवल बूथ फतह के मिशन पर होनी चाहिए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए निवर्तमान मंडल अध्यक्ष हीरा मणि गौड़, प्रभारी जनक बिष्ट, महामंत्री सुनील थपलियाल, ग्राम प्रधान शशी नौटियाल, बिजेंद्र सिंह पंवार, उपाध्यक्ष हरभजन सिंह पंवार, संयोजक रघुबीर नौटियाल अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र कोहली ने विचार व्यक्त करते हुए मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं को केंद्र व राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं पर प्रकाश डाला। वहीं वकताओ ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि मोदी का मकसद गरीब तबके के उन लोगो को लाभ पहुंचाने का है जो जानकारी के अभाव में लाभ से वंचित रह जाते है।

इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि सोबत सिंह रावत, पूर्व मंडलाध्यक्ष रमेश लेखवार, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष ओमप्रकाश गौड़, मंत्री खेमराज पुजारी, केंद्र सायोजक चंदरसिंह रावत, सुशील थपलियाल, सुनील चमोली, जगत सिंह रावत, लाखी सिंह पंवार, बलबीर पंवार, जयपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में महिला व पुरूष भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में राष्ट्रपति के अभिभाषण की बहुयामी शब्दावली की भी प्रस्तुत की गई।

More Stories

You may have missed