July 29, 2026

News India Group

Daily News Of India

हेमकुंड- घाघरिया रास्ते मे फंसे श्रद्धालू, SDRF व पुलिस ने सकुशल पहुंचाया घाघरिया।

1 min read

हेमकुंड : दिनाँक 04 अक्टूबर की रात्रि पुलिस चौकी घांघरिया ने SDRF टीम को सूचित किया गया कि हेमकुंड साहिब यात्रा से घांघरिया वापिस आ रहे लगभग 20-25 श्रद्धालु अभी रास्ते में ही है, जो कि घांघरिया से अभी दो-तीन किलोमीटर दूर हैं। रात्रि में अंधेरा हो जाने के कारण व उनके पास लाइट व पानी की व्यवस्था भी न हो पाने के कारण नीचे आने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है ।साथ ही जंगली जानवरों का भी भय बना हुआ है।

उक्त सूचना पर पोस्ट घांघरिया से का0 रोबिन सिंह के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल श्रद्धालुओ को लाने के लिए निकली।

घांघरिया से 02-03 किमी आगे सभी श्रद्धालु,SDRF रेस्क्यू टीम को मिल गए जिसके पश्चात उन्हें सुरक्षित घांघरिया पहुँचाया गया। सभी श्रद्धालुओ द्वारा SDRF का अत्यधिक आभार प्रकट किया गया।

You may have missed