देव प्रयाग कीर्ति नगर जन कल्याण समिति ने करवा चौथ कार्यक्रम किया आयोजित, महिलाओं ने रंगारंग कार्यक्रमों में किया प्रतिभाग।
मसूरी : देवप्रयाग कीर्ति नगर जन कल्याण समिति द्वारा कुडली बाजार स्थित राधाकृष्ण मंदिर में करवा चौथ का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने शिरकत की। इस दौरान महिलाओं के लिए एक से बढ़कर एक मनोरंजक प्रतियोगिता रखी गई वहीं महिलाओं ने जमकर नृत्य किया।
राधाकृष्ण मंदिर में देवप्रयाग कीर्तिनगर जन कल्याण समिति के करवा चौथ कार्यक्रम में महिलाओं ने जहां विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया वहीं जमकर नृत्य किया। वहीं करवा चौथ के व्रत के बारे में जानकारी दी गई व इसके महत्व को बताया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नेहा गौनियाल ने सभी को करवाचौथ की बधाई दी व कहा कि ऐसे अवसरों पर जहां सामूहिक रूप से पर्व मनाने का आनंद आता है वहीं आपस में मेलजोल बढता है।
इस मौके पर समिति के अध्यक्ष देवेंद्र उनियाल ने महिलाओं को करवा चौथ की बधाई दी व कहा कि समिति द्वारा खासकर महिलाओं के लिए करवा चौथ का कार्यक्रम रखा गया था जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने शिरकत कर इस पर्व को मनाया। इस दौरान कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें सभी महिलाओं ने प्रतिभाग किया वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। उन्होंने यह भी कहाकि आगामी समय में समिति उत्तराखंड में होने वाले सभी पर्वो को पारंपरिक तरीके से मनायेगी। ताकि लोग अपनी संस्कृति से जुड़े रह सकें। इस मौके पर महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सीता पवार, लक्ष्मी उनियाल, पूर्णिमा पंवार, सुनीता राणा, निमेश डंगवाल, उर्मिला रतूड़ी, अनीता पुंडीर, प्रमिला नेगी, रीना पंवार, प्रभा बर्त्वाल, चद्रकला सयाना, अनुसुया कंडारी, संगीता बंगवाल, सुनीता उनियाल, पुष्पा पडियार, मधु कैंतुरा, पुष्पा पुंडीर, कमला थपलियाल, अनीता धनाई, अंजलि कैतुरा, कमलेश कंडारी, मनीष गौनियाल, सोभन मेहरा, देवेंद्र बर्त्वाला, विनोद कंडारी, कीर्ति कंडारी, आदि मौजूद रहे।

**mitolyn official**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.
Greetings! Very useful advice within this article! It’s the little changes which will make the greatest changes. Thanks for sharing!
Spot on with this write-up, I seriously believe that this amazing site needs much more attention. I’ll probably be returning to read more, thanks for the advice!
bookmarked!!, I love your web site.
Aw, this was a really nice post. Spending some time and actual effort to create a top notch article… but what can I say… I hesitate a lot and don’t manage to get anything done.
Good post. I will be facing many of these issues as well..