June 27, 2026

News India Group

Daily News Of India

प्रदेश प्रवक्ता भाजयुमो के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सीएम तीरथ को सौंपा ज्ञापन, कैबिनेट मंत्री जोशी रहे मौजूद।

1 min read

देहरादून : मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से रविवार को प्रदेश प्रवक्ता भाजयुमो आशीष रावत के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को राज्य के 18 से 45 वर्ष की आयु वर्ग के समस्त नागरिकों हेतु नि:शुल्क कोविड-19 टीकाकरण करवाए जाने हेतु धन्यवाद ज्ञापन सौंपा ।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी एवं प्रतिनिधिमंडल में भाजयुमो के महानगर महामंत्री शंकर रावत, कुलदीप पंत, छात्रसंघ अध्यक्ष डीएवी पीजी कॉलेज निखिल शर्मा, छात्रसंघ अध्यक्ष एस.जी.आर.आर.कॉलेज शुभम बंसल, मंडल अध्यक्ष आदित्य नैयर, अंकित जोशी एवं तरुण जैन उपस्थित रहे।

You may have missed