June 26, 2026

News India Group

Daily News Of India

रानीपोखरी में देहरादून -ऋषिकेश को जोड़ने वाला पुल टूटा।

1 min read

देहरादून : आज (दिनाँक 27 अगस्त 2021) को रानीपोखरी में देहरादून – ऋषिकेश को जोड़ने वाला पुल टूट गया। उक्त सूचना मिलते ही पुलिस, और SDRF की रेस्क्यू टीम एवं डीप डाइविंग टीम तत्काल मौके पर पहुच गयी है। पुल बीच से टूट गया और उस समय पुल पर चलायमान कुछ वाहन इसकी चपेट में आ गए है। पुलिस व SDRF द्वारा रेस्क्यू एवं राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। लोगो को सुरक्षा के दृष्टिगत घटनास्थल के नज़दीक जाने से रोका जा रहा है।

You may have missed