August 20, 2026

News India Group

Daily News Of India

रक्षा मंत्री ने स्व० हरबंस कपूर को अर्पित की श्रद्धांजलि।

देहरादून : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वर्गीय हरबंस कपूर के निधन पर शोक व्यक्त किया। रक्षा मंत्री ने बुधवार को हरबंस कपूर के आवास पर जाकर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी एवं उनके परिजनों से भेंट कर सांत्वना प्रदान की। रक्षा मंत्री ने कहा कि हरबंस कपूर वर्षों से जन सेवा से जुड़े रहे। उन्होंने हरबंस कपूर के निधन को प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी उपस्थित रहे।

More Stories

You may have missed