August 14, 2026

News India Group

Daily News Of India

बांग्ला देश के प्रशिक्षु प्रशासनिक अधिकारी की मौत।

मसूरी : लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी के सुशासन सेंटर में बांग्लादेश से प्रशिक्षण लेने आये प्रशासनिक अधिकारी की आकस्मिक मौत हो गई जिससे बांग्लादेश से आये प्रशिक्षु प्रशासनिक अधिकारी गमगीन नजर आये।
इन दिनों बांग्लादेश के प्रशासनिक अधिकारियों का एक दल लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक केंद्र इंदिरा भवन में सुशासन का प्रशिक्षण लेने आये हैं। जो आज धनोल्टी घूमने गये लेकिन धनोल्टी में एक प्रशिक्षु की तबियत खराब हो गई जिसे तत्काल उप जिलाचिकित्सालय लंढौर लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक प्रशासनिक अधिकारी का नाम अलामीन पुत्र अबुल हाजिम निवासी बलगुना बांग्लादेश हैै। उप जिलाचिािकत्सालय के चिकित्सक संतोष नेगी ने बताया कि अस्पताल लाने से पहले उनकी मौत हो चुकी थी प्रथम दृश्टया हार्ट अटैक लग रहा है लेकिन पोस्टमार्टम के बाद पूरी जानकारी मिल सकेगी। अस्पताल में बड़ी संख्या में बांग्लादेश के प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे तथा सभी गमगीन नजर आये। सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल में मौजूद रही।

More Stories

You may have missed