April 16, 2024

News India Group

Daily News Of India

कांग्रेस महिला प्रवक्ता गरिमा मेहरा पंहुची उत्तरकाशी, कार्यकर्ताओं में भरा जोश, भाजपा पर बोला हमला।

1 min read

अरविन्द थपलियाल

गंगोत्री /उत्तरकाशी : उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस की प्रखर प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी एवं पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने आज जनपद मुख्यालय के GMVN गेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता कर उत्तराखंड सरकार की विफलताओं के साथ प्रदेश एवं स्थानीय स्तर के बिभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी।
प्रेसवार्ता की शुरुआत कर पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने देवस्थानम बोर्ड, बेरोजगारी, महंगाई, मुख्यालय में बसअड्डे, पार्किंग, जलविद्युत परियोजनाएं, नमामि गंगे में भ्रष्टाचार, PMGSY की सड़कों में अनियमितताएं, जोशियाड़ा मोटर पुल, लाटा-सौरा, तिलोथ पुल, इंजीनियरिंग कॉलेज की बदहाली, ITI, पॉलिटेक्निक भवन, जिला अस्पताल की दुर्दशा, कोविड बजट में अनियमितता, भटवाड़ी में बहुद्देशीय भवन से लेकर पर्यटन एवं तीर्थाटन के साथ चारधाम यात्रा में रिजिस्ट्रेशन से उपजी समस्याओं पर जमकर भाजपा सरकार को घेरा।
उन्होंने 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के घोषणा पत्र ओर बड़ी बड़ी सभाओं में किये वायदे याद दिलाकर कहा कि जिस उम्मीद ओर विश्वास से यहां की जनता को ठगा गया निश्चित ही आने वाले समय मे जनता इसका माकूल जवाब देगी।


कांग्रेस नेत्री के प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व सैनिक गोपेश्वर प्रसाद ने कांग्रेस की सदस्यता ली और विधानसभा चुनाव 2022में पार्टी को जीत का भरोसा दिया।
प्रेसवार्ता में प्रदेश प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने उत्तराखंड सरकार की विफलताओं ओर पूर्व की कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों को गिनाकर जनता से तुलनात्मक अध्ययन के बाद अंतर्मन से विकास परक सरकार चुनने का अनुरोध किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि तीन-तीन मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष बदलने के बाद भाजपा का इस प्रदेश से सफाया निश्चित है। प्रदेश की जनता ऐसी निरंकुश सरकार को सबक सिखाने के लिए बेताब है, 2022 के विधानसभा चुनाव में गंगोत्री से कांग्रेस निश्चित ही अपार बहुमत से जीतकर उत्तराखंड में सरकार बनाने के मिथक को कायम रखेगी।

इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जगमोहन सिंह रावत, शहर अध्यक्ष दिनेश गौड़, भटवाड़ी ब्लॉक अध्यक्ष कमल सिंह रावत, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मीना नौटियाल, पालिका सभाषद बुद्धि सिंह राणा, कविता जोगेला, सविता भट्ट, युवा कांग्रेस के संतोष कुमार, जसपाल पंवार , रविन्द्र पंवार NSUI के सुधीश पंवार सहित प्रेस के साथी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *