June 15, 2026

News India Group

Daily News Of India

घोटालो से ध्यान हटाने को महंगाई का राग अलाप रही कांग्रेस – प्रदेश मीडिया प्रभारी चौहान

देहरादून : भाजपा ने कांग्रेस के महंगाई के खिलाफ प्रस्तावित राजभवन कूच को रजनीति से प्रेरित और जनता को उसके कारनामो से ध्यान हटाने जैसा कदम बताया।
पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा की हाल ही मे ईडी द्वारा कांग्रेस के अध्यक्ष और अन्य बडे नेताओ से पूछताछ की है जिससे कांग्रेस बौखला गयी है। अब वह सत्तारूढ़ भाजपा पर पूर्वग्रह से ग्रसित होकर आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जांच एजेंसियों को सहयोग करना चाहिए, न कि आरोप प्रत्यारोप कर जांच से भागने का रास्ता चुनना चाहिए।
चौहान ने कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर पलटवार करते हुए कहा की भाजपा की राष्ट्र भक्ति और विचार धारा पर कहने से पहले कांग्रेस को अपने गिरेवान मे झांकने की जरूरत है। उन्होंने कहा की भाजपा कार्यकर्ता को पहली पाठशाला मे यही सिखाया जाता है की देश प्रथम है। समय समय पर कई उदाहरण सामने आये भी है। लेकिन विचार धारा की बात करने वाली कांग्रेस की विचार धारा तुष्टि करण, भ्रष्टाचार और स्व हित साधने जैसा रहा है। भाजपा आज राष्ट्र ध्वज को हर घर मे फहराने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है लेकिन कांग्रेस इससे भी परेशान है। कांग्रेस हमेशा ही राष्ट्र से संबंधित मुद्दों पर देश से अलग ही राय रखती है।
उन्होंने कहा की कांग्रेस के इस रवैये को जनता भली भाँति जानती है और उसे कोई माफी नही मिलने वाली है।

You may have missed