August 23, 2026

News India Group

Daily News Of India

कांग्रेस ने धूमधाम से मनाया बाल दिवस, बच्चों को बांटी मिट्ठाई।

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 132 वीं जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी उत्तरकाशी ने कांग्रेस कार्यालय गांधीवाचनालाय में पंडित नेहरू का जन्मदिवस धूम धाम से मनाया गया। पूर्व प्रधान मंत्री स्व0 नेहरू के जीवन परिचय व भारत के स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण की शुरुआत करने को लेकर उनके अथक प्रयासों के बारे में जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष जगमोहन सिंह रावत ने विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश गौड़ ने छोटे बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया व उन्हें पुरुष्कार स्वरूप पैन भी भेंट दिये गये।


कार्यक्रम में इसके अतिरिक्त विभिन्न न्याय पंचायतों में भी पट्टी अध्यक्षों व अन्य पदाधिकारियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया।
कार्यक्रम में श्रीमती मीना नौटियाल अध्यक्ष जिला महिला कांग्रेस, पालिका सभासद कविता जोगेला, बचन लाल घलवान, शीशपाल सिंह चौहान, भूपेश कुड़ियाल, विजेंन्द्र नौटियाल, कमलेश्वरी भंडारी, राखी राणा,मंजन सिंह, जषपाल पंवार, रविंद्र पंवार, अनिल रावत, शेर सिंह राणा, सुधीश पंवार, मनोज डंग शेरखान मौजूद रहे।

More Stories

You may have missed