August 18, 2026

News India Group

Daily News Of India

कांग्रेस प्रत्याशी गोदावरी थापली ने की प्रेसवार्ता, BJP प्रत्याशी पर साधा निशाना।

मसूरी : शहर के गांधी चौक स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में गोदावरी थापली ने कहा कि आगामी 14 फरवरी को होने वाले चुनाव में जनता भारी बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनाने जा रही है जिसकी शुरूआत मसूरी विधानसभा से होगी। उन्होंने कहा कि गणेश जोशी के दस साल के कार्यकाल में उन्होंने शहर के विकास के लिए कुछ नहीं किया यही कारण है कि अभी तक उन्होंने अपना रिपोर्ट कार्ड तक नहीं बनाया। उन्होंने कहा कि मसूरी पर्यटन पर आधारित उद्योग है लेकिन कोरोना काल में उन्हें कोई राहत देने का कार्य नहीं किया। बल्कि भ्रष्टाचार किया गडडी खाना में चार करोड़ का सौदर्यीकरण किया वह बतायें कि वहंा किया क्या है इससे बड़ा भ्रष्टाचार और क्या हो सकता है। सेंटमेरी अस्पताल बंद करा दिया, लाइब्रेरी मालरोड पर पुश्ते में घोटाला किया। उन्होंने कहा कि इस बार जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर जो पूर्व में कांग्रेस कार्यकाल के कार्य रोक दिए थे उन्हें कराया जायेगा, पर्यटन को बढावा देने का प्रयास व रोजगार दिया जायेगा, होटल उद्योग को बढावा दिया जायेगा, राज्यआंदोलनकारियों का चिन्हीकरण व उनकी पेंशन बढाई जायेगी, आशा कार्यकर्ता व आंगनवाडी को उचित मानदेय दिया जायेगा। इस मौके पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि कांग्रेस इस बार लड़की हूं लड़ सकती हूं नारे के साथ मैदान में है और महिला को ही टिकट दिया गया है और इस बार महिलाओं को व्यापक समर्थन मिल रहा है और कांग्रेस का परचम इस बार मसूरी विधानसभा में लहरायेगा। उन्होंने कहा कि विधायक जनता का सेवक होता है और जब सेवक अपने को राजा मानने का अंहकार करे तो यही जनता सबक सिखा देती है।

इस मौके पर जय प्रकाश उत्तराखंडी ने राज्य आंदोलनकारी मंच के संरक्षक के नाते बताया कि राज्य आंदोलनकारी मंच के अध्यक्ष देवी गोदियाल ने गोदावरी थापली को अपना समर्थन दिया है।

इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर, उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के अध्यक्ष देवी गोदियाल, प्रदीप भंडारी, हेमंत ग्रोवर आदि मौजूद रहे।

More Stories

You may have missed