July 30, 2026

News India Group

Daily News Of India

CM पुष्कर सिंह धामी ने सरखेत गांव की महिलाओं को विस्थापन का आश्वासन, इस दौरान कैबिनेट मंत्री जोशी रहे मौजूद।

देहरादून : राजधानी देहरादून से 15 किमी की दूरी पर स्थित सरखेत गांव में पिछले माह 20 अगस्त को आयी भीषण आपदा के कारण कई लोग बेघर हो गये और कई लोगों की मृत्यु हो गयी थी। उसी दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कृषि मंत्री गणेश जोशी सरखेत एवं मालदेवता क्षेत्र में पहुंचे और आपदा राहत कार्यो को गति प्रदान की गयी थी।
शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान सरखेत की महिलाओं ने कृषि मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की और ग्रामीणों के विस्थापन का अनुरोध किया। कई महिलाऐं रोते हुए मुख्यमंत्री से लिपट गयी और मुख्यमंत्री ने भी मातृशक्ति को सम्मान देते हुए कहा कि सरकार जल्द ही ग्रामीणों के विस्थापन के लिए कार्य करेगी।
ज्ञात हो कि पिछले वर्षो में भी इसी गांव में आपदा आयी और उस दौरान का मंजर भी कुछ यूं ही था। पिछले माह की भीषण आपदा के कारण सरखेत, मालदेवता आदि स्थानों में कृषि योग्य भूमि को अत्यधिक नुकसान हुआ और कई परिवारों को घर पूर्ण रुप से बह गया या मलबे में दब गये। ऐसे में स्थानीय लोगों द्वारा अपने विस्थापन को लेकर आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की गयी।

You may have missed