August 21, 2026

News India Group

Daily News Of India

प्रदेश की सुख, समृद्धि और उन्नति के लिए सीएम धामी ने की प्रार्थना…

1 min read

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं राज्य की उन्नति के लिए प्रार्थना की।

आश्विन मास की प्रतिपदा से शारदीय नवरात्र शुरू होते हैं। इस बार शारदीय नवरात्र 22 सितंबर सोमवार से शुरू हुए हैं। इस वर्ष देवी दुर्गा का आगमन हाथी पर हो रहा है, जो सुख-समृद्धि, राष्ट्र उन्नति और कल्याण का प्रतीक है।



मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नवरात्र के प्रथम दिवस की अधिष्ठात्री मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं राज्य की उन्नति के लिए प्रार्थना की। आज शारदीय नवरात्र के शुभारंभ पर सम्पूर्ण विधि-विधान के साथ शासकीय आवास पर माँ आदिशक्ति भगवती की पूजा-अर्चना की।

More Stories

You may have missed