November 26, 2026

News India Group

Daily News Of India

मुख्यमंत्री धामी ने सूरज कुँवर शाह के अंतिम दर्शन कर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  सोमवार को पूर्व सांसद टिहरी गढ़वाल स्व. महाराजा मानवेंद्र शाह की पत्नी सूरज कुँवर शाह के अंतिम संस्कार में सम्मिलित होने मुनीकीरेती घाट, ऋषिकेश, टिहरी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने सूरज कुँवर शाह के अंतिम दर्शन कर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने उनके परिजनों से भेंट कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत , कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, सांसद तीरथ सिंह रावत , पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधायक खजान दास  सहित अन्य महानुभावों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।