June 17, 2026

News India Group

Daily News Of India

चंडी प्रसाद बेलवाल को बनाया भाजपा प्रदेश चुनाव सह प्रमुख।

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : उत्तराखंड की राजनीति में छोटी सी उम्र में दस वर्षो तक संघ का प्रचारक रहने वाले उपराडी़ निवासी चंडी बेलवाल को प्रदेश स्तर पर बड़ी जवाबदारी मिली है।
प्रदेश में आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बुथ प्रबधंन समिति का सह प्रमुख बनाया है। बेलवाल ने इस नई जवाबदेही के लिये भाजपा शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया और विधानसभा 2022में पार्टी को प्रचंड बहुमत की जीत दिलाने की बात कही ।
बतादें की चंडी प्रसाद बेलवाल संगठन के बहुत चर्चित और ईमानदार सिफाई हैं और वह वर्ष 2017में रूड़की के चुनाव सहायक रह चुके हैं उसके बाद बेलवाल जनपद चमोली में2017से19तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म विस्तारक समिति में काम कर चुके हैं। आज उन्हे भाजपा ने प्रदेश स्तर पर चुनाव प्रबंधन समिति बुथ सह प्रमुख बनाया गया है। बेलवाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है।

You may have missed