April 15, 2026

News India Group

Daily News Of India

पर्यावरण के सरंक्षण के साथ वातावरण को स्वच्छ रखने का आहवान किया।

मसूरी : विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर देवलसारी रेंज अधिकारी लतिका उनियाल ने वन विभाग के कर्मचारियों एवं ग्रामीणों के साथ मिलकर विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया व गोष्ठी में लोगों से पर्यावरण स्वच्छ रखने व पौधे लगाने की अपील की।
विश्व पर्यावण दिवस के अवसर पर बंगसील देवलसारी में आयोजित संगोष्ठी में रेंज अधिकारी लतिका उनियाल ने कहा कि बदलता पर्यावरण  व ग्लोबल वार्मिग हम सबके लिए एक बड़ी चुनौती है, इस संकट के संतुलन के लिए जरूरी है कि हमें जल जंगल से लेकर साफ सफाई पर विशेष फोकस रखना होगा, जिससे हमारा वायु मंडल दूषित होने से बच सके। इस मौके पर विभागीय कर्मचारियों व ग्राम प्रधानों, वन सरपंचों व सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर उन्होंने विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण कर पर्यावरण का संरक्षण करने व स्वच्छता की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में वन दरोगा शूरवीर सिंह तोमर, सुरेंद्र गौड़, कुशला नंद नौटियाल ,वन बीट अधिकारी वीरेंद्र दत्त गौड़, अर्जुन रौंछैला, ग्राम प्रधान जयदेव प्रसाद गौड़, राकेश कुमार, नवीन कुमार, वन सरपंच चन्द्र सिंह रावत, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र कोहली, बचन सिंह रावत, चंदन सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता सोमवारी लाल नौटियाल, प्रकाश नौटियाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

You may have missed