July 7, 2026

News India Group

Daily News Of India

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से की मुलाकात, हुई चर्चा।

दिल्ली/देहरादून : प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से शिष्टाचार भेंट की।

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान कैबिनेट मंत्री महाराज ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों के विषय में भी चर्चा की।

कैबिनेट महाराज ने उन्हें बताया कि प्रदेश में पर्यटन विभाग अनेक धार्मिक सर्किट को विकसित करने में लगा है। उन्होंने बताया कि अनेक टूरिस्ट डेस्टिनेशन विकसित किए जा रहे हैं।

You may have missed