July 29, 2026

News India Group

Daily News Of India

कैबिनेट मंत्री महाराज ने प्रदेश चुनाव प्रभारी व सह-प्रभारियों की नियुक्ति पर हाईकमान का आभार जताया, विधायक प्रीतम सिंह पंवार के भाजपा में शामिल होने पर भी व्यक्त की प्रसन्नता।

1 min read

देहरादून : प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तराखंड में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत प्रल्हाद जोशी को प्रदेश का चुनाव प्रभारी नियुक्त करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त किया है।

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा उत्तराखंड में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय संसदीय, कोयला और खान मंत्री भारत सरकार प्रह्लाद जोशी को उत्तराखंड का चुनाव प्रभारी नियुक्त करने पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने सांसद लॉकेट चटर्जी एवं पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार आर.पी. सिंह को प्रदेश चुनाव सह-प्रभारी नियुक्त करने पर भी उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी है।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार के भाजपा परिवार में शामिल होने पर उनका स्वागत करते हुए उन्हें अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है। कैबिनेट मंत्री महाराज ने कहा कि प्रीतम पंवार के भाजपा परिवार में शामिल होने पर पार्टी को उत्तराखंड में और अधिक ताकत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा द्वारा प्रदेश चुनाव प्रभारी के साथ साथ सह-प्रभारियों की नियुक्ति से आगामी चुनावों में प्रदेश भाजपा को उनके अनुभवों का लाभ मिलेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के मार्गदर्शन एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है। निश्चित रूप से उत्तराखंड में विपक्ष इस बार भी मुँह के बल गिरेगा और भारतीय जनता पार्टी फिर से प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता हासिल करने में कामयाब होगी।

You may have missed