July 6, 2026

News India Group

Daily News Of India

काफिला रोककर कैबिनेट मंत्री जोशी ने सड़क किनारे पड़ी गाय को सुरक्षित स्थान भेजा।

देहरादून : नयागाँव में मुख्य मार्ग पर एक गाय सड़क किनारे पड़ी थी। वह जीवित थी किंतु अत्यधिक बूढ़ी होने के कारण वह असहाय थी।
देर रात करीब 9 बजे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी किसी कार्यक्रम से लौट रहे थे, उन्होंने सड़क किनारे पड़ी गाय को देखते ही अपना क़ाफ़िला रुकवाया और ज़िलाधिकारी देहरादून से दूरभाष पर वार्ता कर तत्काल गाय को वहाँ से उठाकर किसी सुरक्षित स्थान पर ले जाने को कहा। मंत्री ने निगम का वाहन आने तक वही इंतज़ार किया और देर रात 10 बजे गाय को वहाँ से सुरक्षित स्थान भेजा।
इस दौरान गाँव की पूर्व प्रधान ज्योति कोटिया एवम् अन्य कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

You may have missed