June 17, 2026

News India Group

Daily News Of India

कैबिनेट मंत्री जोशी ने किया उत्तराखंड वर्चुअल बाजार उड़ान फेस्ट 2022 का शुभारंभ।

देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून जाखन जोहड़ी रोड स्थित हिमालय गार्डन में उत्तराखंड वर्चुअल बाजार उड़ान फेस्ट 2022 का शुभारंभ किया।
इस उड़ान फेस्ट में 90 स्टाल लगाए गए है जिसमे विभिन्न प्रकार की प्रोडक्ट उपलब्ध है। यह फेस्ट 30 सितम्बर से 02 तक चलेगा, जिसका कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विधिवत शुभारंभ किया है। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। इस उड़ान फेस्ट में भी कई स्टाल ऐसे है जिसमे महिलाओं द्वारा कई प्रोडक्ट तैयार किया गया है। मंत्री ने कहा कि सरकार महिलाओं के उत्थान और उनको सशक्त करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।
इस अवसर पर संस्थापक ज्योति डोवल, रिचा कर्नवाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

You may have missed