August 14, 2026

News India Group

Daily News Of India

कैबिनेट मंत्री जोशी ने पूर्व सैनिक कल्याण संगठन के पदाधिकारियों के साथ कि बैठक।

देहरादून : कैबिनेट मंत्री एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज न्यू कैंट रोड स्थित कैंप कार्यालय में सैनिक कल्याण विभाग में कार्यरत पूर्व सैनिकों की समस्याओं के संबंध में बैठक की। बैठक के दौरान पूर्व सैनिक पदाधिकारियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से कैबिनेट मंत्री को अवगत करवाया।
पूर्व सैनिकों ने कैबिनेट मंत्री को बताया कि सातवें वेतनमान से पूर्व सैनिकों को अभी तक वंचित रखा गया और साथ ही विधि नियमितीकरण भी अभी तक नही हो पाया है। पूर्व सैनिकों ने बताया कि विगत 2 वर्षों से पूर्व सैनिकों को बोनस भी नही मिला है। साथ ही उन्होंने बताया कि कई बार विभागीय उच्च अधिकारियों तथा विभिन्न मंत्रियो को उन्होंने अपनी समस्याओं से अवगत कराया है मगर अभी तक कोई करवाई नही हो पाई है। उन्होंने कहा कि अगर 2 अगस्त तक कोई सकारात्मक करवाई नही होती है तो वह अनिश्चितकाल के लिए बहिष्कार करने पर मजबूर हो जाएंगे।
कैबिनेट मंत्री ने पूर्व सैनिकों की समस्याओं का संज्ञान लेते हुए उनको आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द उनकी परेशानियों का समाधान किया जाएगा।
इस दौरान पर गोरखा कल्याण परिषद् के पूर्व अध्यक्ष टीडी भूटिया, कैप्टन सी.वी थापा, करन सिंह, नरेंद्र सिंह रावत, सुरेंद्र जोशी, राजकुमार कुंवर सिंह आदि मौजूद रहे।

More Stories

You may have missed