August 4, 2026

News India Group

Daily News Of India

कैबिनेट मंत्री जोशी ने मसूरी गर्ल्स इंटर कॉलेज में 290 छात्राओं वितरित किए कोट।

मसूरी : मसूरी गर्ल्स इंटर कॉलेज में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व में की गई घोषणा के अनुसार 290 छात्राओं को कोट वितरित किये। जिसके लिए इंटर कॉलेज की प्रधानचार्य अनिता डबराल ने कैबिनेट मंत्री जोशी का आभार व्यक्त किया। मंत्री ने कहा कि मसूरी में बढ़ती ठंड के चलते कोट वितरण किए जाने का फ़ैसला लिया गया था, जिस क्रम में मसूरी विधानसभा में कुल 3600 कोट वितरित किए गए हैं।

वहीँ इस दौरान मंत्री जोशी ने विद्यालय की विभिन्न समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, पालिका सभासद अरविंद सेमवाल, मसूरी गर्ल्स इंटर कॉलेज के प्रबंधक मनोज सैली आदि मौजूद रहे।

You may have missed