July 29, 2026

News India Group

Daily News Of India

कैबिनेट मंत्री जोशी ने नया गांव में बारिश से हुए मकानों के नुकसान का किया स्थलीय निरीक्षण।

1 min read

देहरादून : प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी आमजन की सेवा के लिए हमेशा सजग रहते हैं। इसी कड़ी में आज कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी देहरादून के अंतर्गत सोलह बीघा नयागांव एवम् विजयपुर हाथीबड़कला में बरसात के पानी और भारी वर्षा के कारण हो रहे भूस्खलन की चपेट में आए मकानों का स्थलीय निरीक्षण किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पीड़ित परिवारों को मौके पर तत्काल नया गांव निवासी राहुल सहानी और दिनेश कुमार कोहली को सरकार की तरफ से 95 हजार रूपये सहायता राशि चेक स्वरूप प्रदान की गई और सरकार को तरफ से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर एसडीएम सदर नरेश चन्द दुर्गापाल भी मौजूद रहे।


जिनको सहायता राशि प्रदान की गई ,नया गांव निवासी राहुल साहनी -95 हजार का चेक प्रदान किया गया।
दिनेश कुमार कोहली – 95 हजार का चेक प्रदान किया गया।

You may have missed