July 7, 2026

News India Group

Daily News Of India

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूरी से की भेंट।

देहरादून : नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूरी से मिलने उनके वसंत विहार स्थित आवास पर पहुंच कर भाजपा के वयोवृद्ध एवं स्तम्भ नेता की कुशलक्षेम जानी एवं उनका आर्शीवाद प्राप्त किया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट किया और मिठाई भी खिलायी।


कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चन्द्र खण्डूड़ी भाजपा के स्तम्भ नेताओं में से एक हैं। मैं भी एक पूर्व सैनिक हूं, और इस सैन्य बहुल प्रदेश का हर एक फौजी, पूर्व जनरल खण्डूरी से मिल कर और उनके आशीष वचन प्राप्त करके गौरवांवित महसूस करता है। उत्तराखण्ड राज्य में निष्पक्ष विकास तथा राजनीतिक एवं प्रशासनिक अनुशासन के वह पुरोधा रहे हैं। ऐसे अनुभवी नेता से मुलाकात कर एक नई ऊर्जा का संचार होता है।
इस दौरान जनरल खण्डूरी की धर्मपत्नी अरुणा खण्डूरी भी उपस्थित रही।

You may have missed