October 24, 2026

News India Group

Daily News Of India

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया क्षतिग्रस्त पुल का निरीक्षण, अधिकारियों को जल्द से आगणन बनाए जाने का कार्य शुरू करने के दिए निर्देश।

देहरादून : कैबिनेट मंत्री एवं मसूरी विधायक गणेश जोशी ने रविवार को सालावाला में क्षतिग्रस्त हो रहे पुल का निरीक्षण किया।
कैनिबेट मंत्री ने क्षेत्रवासियों की शिकायत में फौरन लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ पुल पर पहुंचे। घटनास्थल का मुआयना करने के बाद कैबिनेट मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को जल्द से आगणन बनाए जाने का कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि क्षेत्रवासियों के द्वारा पुल के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि सालावाला स्थित पुल बहुत पुराना हो चुका है जिसके कारण उसमे दरारें आ रही हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों को जल्द पुल के पुनर्निर्माण का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द पुल के पुनर्निर्माण के निर्देश दे दिए गए हैं।
इस दौरान मौके पर लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता एनके सिंह, अधीक्षण अभियंता पीएस सिंह, पार्षद भूपेंद्र कथैत, आर.एस परिहार, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी व स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

You may have missed