August 6, 2026

News India Group

Daily News Of India

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पतंजलि योगपीठ में किया रामकथा श्रृवण, संतों का लिया आर्शिवाद।

देहरादून : मंगलवार को कृषि मंत्री, गणेश जोशी अपने एक दिवसीय हरिद्वार भ्रमण के दौरान पतंजलि योगपीठ में मानस गुरूकुल विषय पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करने पहुंचे। इस अवसर पर प्रख्यात राम कथा वाचक मोरारी बापू के शब्दों में राम कथा का श्रृवण का पुण्य भी अर्जित किया। इसके बाद उन्होंने संत राजराजेश्वरा नन्द महाराज, संत रवीन्द्र पुरी महाराज तथा संत अवधेशानंद महाराज से शिष्टाचार भेंट कर उनका आर्शिवाद लिया एवं मां गंगा की आरती में प्रतिभाग किया।
कैबिनेट मंत्री ने कहा की मोरारी बापू के राम कथा वाचन को सुनना एक अलौकिक अनुभव होता है। मोरारी बापू ने आज कहा कि उपदेश से ज्यादा प्रभाव, जो हम चरितार्थ करके दिखाते हैं, उसका पड़ता है। हमारी सरकार कहने से ज्यादा अपने एक्शन से करके दिखा रही है। उन्होंने योग व आयुर्वेद की प्रशंसा करते हुये उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से शारिरिक और मानसिक दोनों तरह के रोगों का निदान किया जा सकता है।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, स्वामी रामदेव, आचार्य बालकृष्ण आदि ने ध्यान मग्न होकर कथा का श्रवण किया। कथा विश्राम के बाद उन्होंने आरती की तथा मोरारी बापू से शिष्टाचार भेंट और आशीर्वाद लिया।

You may have missed