August 19, 2026

News India Group

Daily News Of India

चिन्यालीसौड़ पंहुची भाजपा की संकल्प यात्रा, हुआ भव्य स्वागत।

1 min read

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : भारतीय जनता पार्टी की विजय संकल्प यात्रा चिन्यालीसौड़ पहुंची। जहां पर भारी संख्या में यमुनोत्री विधानसभा के भाजपा के कार्यकर्ताओं और गंगा व यमुना घाटी के अलग-अलग गांव से पहुंचे लोगों ने विजय संकल्प यात्रा का जोरदार स्वागत किया। इस विजय संकल्प यात्रा का नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल , प्रदेश संयोजक बीरेन्द्र बिष्ट व टिहरी जिले की सांसद माननीय श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह ने कीया।विजय संकल्प यात्रा में 2022 में अपनी दावेदारी कर रहे 4 प्रत्याशियों ने पूरे दम खम के साथ अपनी दावेदारी पेश की।

भाजपा की विजय संकल्प यात्रा रैली यमुनोत्री विधानसभा में आने वाले 2022 के चुनाव में अपनी दावेदारी पेश कर रहे प्रत्याशियों ने जमकर अपना शक्ति प्रदर्शन किया। सबसे पहले में यमुनोत्री विधानसभा से अपनी प्रबल दावेदारी कर रहे भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने भाजपा के 4 मण्डल अध्यक्ष व अपने दल बल और भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ बीजेपी की संकल्प यात्रा का स्वागत किया और टिहरी सांसद माला राज्या लक्ष्मी साह, विनोद सुयाल व बीरेन्द्र बिष्ट का फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। इसके बाद विजय संकल्प यात्रा पंजाब नेशनल बैंक मुख्या बाजार चिन्यालीसौड़ पहुंची जहां दर्जा धारी पूर्व मंत्री जगवीर भण्डारी व रामसुंदर नौटियाल के कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने इस यात्रा का स्वागत किया। यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत ने भी अपने समर्थकों व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विजय संकल्प यात्रा का स्वागत किया।

वंही मनवीर सिंह चौहान ने उनके समर्थकों व भाजपा कार्यकर्ताओं की रैल्ली के बाद हुई जनसभा में शामिल हुए लोगों से अपील करते हुए निवेदन किया कि इस बार भाजपा पूरे प्रदेश में 60 पार के नारे के साथ जरूर पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी और उत्तरकाशी जिले की सभी 3 विधानसभा सीटों पर बीजेपी पूर्ण बहुमत से अपना परचम लहराएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि पार्टी उन्हें यमुनोत्री से प्रत्यासी बनाती है तो वे इस प्रकार से कार्य करेंगे कि हर कार्यकर्ता व यमुनोत्री की जनता के मान सम्मान को कभी ठेश नही पहुंचने देंगे।
चिन्यालीसौड़ में इस विजय संकल्प यात्रा में भाजपा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष पूनम रमोला नगर अध्यक्ष विजय बडोनी, कालिन्दी मण्डल अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत, बड़कोट मण्डल अध्यक्ष मुकेश टम्टा, ब्रह्मखाल मण्डल अध्यक्ष दुर्गेश सिलवाल, महामंत्री मनोज कोहली, श्याम लाल जोशी, ब्लॉक प्रमुख शीलेन्द्र कोहली, शीशपाल रमोला, राजेन्द्र रांगड़, चैन सिंह महर, सचिन पंवार ,राजेन्द्र पंवार आदि शामिल रहे।

More Stories

You may have missed