August 26, 2026

News India Group

Daily News Of India

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट पहुंचे कृषि मंत्री गणेश जोशी के आवास, जाना कुशलक्षेम।

देहरादून : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट वीरवार को प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी के निजी आवास पहुंचे और उनकी कुशलक्षेम जानी। विदित हो कि कृषि मंत्री पिछले कई दिनों से अस्वस्थ्य चल रहे हैं और चिकित्सकों की सलाह पर आराम कर रहे हैं।
प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने कृषि मंत्री गणेश जोशी के अतिशीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान भी उपस्थित रहे।

You may have missed