July 26, 2026

News India Group

Daily News Of India

बड़ी खबर: भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह भंडारी ने की बगावत, लडे़गे यमुनोत्री से निर्दलीय चुनाव।

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : भाजपा में बगावत लक्ष्मण भंडारी उतरेंगे मैदान में, इधर कांग्रेस में बगावत के बाद अब भाजपा में बगावत शुरू हो गई है , सूत्रों की माने तो लक्ष्मण सिंह भंडारी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में या आम आदमी पार्टी को ज्वाइन कर सकते हैं । अभी तक यमुनोत्री विधानसभा की गंगा घाटी से कोई भी मजबूत प्रत्याशी मैदान में नहीं है, भाजपा अपने तरीके से लक्ष्मण सिंह भंडारी को मनाने में नाकामयाब रही , भंडारी ने कहा की यमुनोत्री की जनता उनके साथ है , और वे अपने काम के आधार पर चुनाव लड़ेंगे ‌। उनके समर्थकों ने सोशल मीडिया के माध्यम से बता दिया है कि वह जल्द ही मैदान में आकर चुनावी शंखनाद करेंगे।
ऐसे में यमुनोत्री का चुनाव और रोमांटिक होना जा रहा है और भाजपा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।