April 16, 2024

News India Group

Daily News Of India

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के खस्ता हाल, मौके पर पंहुचे विधायक डोभाल।

1 min read

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुरूआत में ही खुल गयी निर्माण कंपनीयो की पोल? हजारों यात्री परेशान। अभी बरसात का सीजन आना बाकी है।

निर्माण विभाग का यह रवैया यमुनोत्री धाम की यात्रा में डाल सकता है खलल? यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के स्यानाचट्टी और राना चट्टी के बिच में लगातार स्लाईडिगं हो रही जिससे मुनोत्री धाम की यात्रा धाम जानने वाले यात्री आधे रास्ते में फंसे हुये हैं और जाम लगने जैसी स्थिति सामने आ रही है। यमुनोत्री धाम जाने वाले यात्रीयों के सामने अब खाने पीने के सामान का भी संकट गहरा गया है, जिला प्रशासन ने फंसे यात्रीयों के लिये खाने पीने का इंतजाम जरूर किया है लेकिन यात्रा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन सवालों के घेरे में जरूर है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के खस्ता हाल को देखते हुये विधायक संजय डोभाल मौके पर पंहुचे और विभाग को सड़क मार्ग खोलने के जरूरी निर्देश दिये वहीं विधायक संजय डोभाल ने यमुनोत्री तीर्थ यात्रीयों से भी अपील की कि वह धैर्य बनाये रखें। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर जिस तरह से निर्माण कार्य कछुये की चाल से चल रहा था वही आज यात्रा व्यवस्था में खलल डालने का काम कर रहा है। अब सवाल यह है कि जब शुरूआती दौर में यह हाल हैं तो वर्षात में क्या होगा इस सवाल का जवाब नहीं तो जिला प्रशासन के पास है और नहीं निर्माण कंपनीयों के पास?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *