May 14, 2024

News India Group

Daily News Of India

विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने मसूरी में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

मसूरी : उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष डॉ. ऋतु खंडूरी का मसूरी पहुंचने पर भाजपा मसूरी मंडल ने स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की व कहा कि आगामी लोक सभा चुनाव में तीसरी बार नरेद्र मोदी ही प्रधानमंत्री बनेगे। वहीं उन्होंने कार्यकर्ताओं से नगर निकाय चुनाव के संबंध में भी बात की व तैयार रहने को कहा।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. ऋतु खंडूरी ने गंगोत्री से बद्रीनाथ के दौर पर जाते समय मसूरी लाइब्रेरी स्थित एक होटल के सभागार में भाजपा मसूरी मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की व कार्यकर्ताओं को पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने का आहवान किया। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि बद्रीनाथ से लौटते समय वह भराड़ी सैण जायेगी जहां पर 5 व 6 जून को 70 बच्चेे बाल विधानसभा में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम को बाल आयोग के तत्वाधान में कराया जा रहा है जिसमें बच्चे विधान सभा की कार्रवाई किस तरह चलती है, मुख्य मंत्री का दायित्व क्या है, नेता प्रतिपक्ष का दायित्व क्या है, विधायक किस तरह सदन में बोलते हैं, लोकतंत्र में सदन के सत्र की क्या महत्ता है इसका प्रदर्शन प्रदेश के 70 बच्चे करेंगे जिसे पूरा उत्तराखंड देखेगा। उन्होंने चारधाम की व्यवस्थाओं पर कहा कि सरकार व प्रशासन ने बहुत अच्छी व्यवस्था की है, बड़ी संख्या में लोग यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ व बद्रीनाथ जा रहे है, व उनको कोई असुविधा न हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव निकाय चुनावों पर कहा कि हर चुनाव चुनौती होती है लेकिन भाजपा के कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ कार्य करते है तथा निकाय चुनाव में भाजपा अच्छा प्रदर्शन करेगी व लोक सभा चुनाव में तीसरी बार नरेद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने जिस तरह देश के विकास में तेजी से कार्य किया है व सभी जाति धर्म के लोगों को साथ लेकर चले हैं उससे आगामी 2027 तक भारत विश्व के विकसित देश में शामिल होगा इसकी नींव मोदी ने रखी है तथा विकसित भारत की ओर आगे बढ रहे हैं। उन्होंने विधानसभा के बारे में कहा कि हम विधानसा के कुछ नियम कानूनों को बदल रहे हैं तथा इसमें और पारदर्शिता आये इसका प्रयास कर रहे है ताकि देहरादून व गैर सैण विधानसभा में अच्छी तरह पारदर्शिता के साथ कार्य हो सके इसके साथ ही कितने कर्मचारियों की आवश्यकता है उसे पूरा करेंगे ताकि दोनों विधानसभा अच्छी तरह से चल सके। वहीं इसके लिए अधिकारियों के प्रशिक्षण की जरूरत है उसे भी किया जायेगा। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत व महिलामोर्चा अध्यक्ष गीता कुमाई ने पार्टी की गतिविधियों से अवगत कराया व संगठन के बारे में चर्चा की।

इस मौके पर महामंत्री कुशाल राणा, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, महानगर उपाध्यक्ष महिला मोर्चा पुष्पा पउियार, पालिका सभासद जसोदा शर्मा, सतीश ढौडियाल, कमला थपलियाल, पुष्पा पुंडीर, रीता खुल्लर, नमिता कुमाई, अनीता सक्सेना, युवा मोर्चा अध्यक्ष रवीद्र रावत, सुमित भंडारी आदि मौजूद रहे। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष अनीता सक्सेना ने विधानसभा अध्यक्ष को ज्ञापन देकर मसूरी नगर पालिका अध्यक्ष पद की सीट महिला सामान्य करने की मांग की व कहा कि 74वें संविधान संशोधन में महिलाओ को नगर पालिका मंे चुनाव लड़ने का आरक्षण दिया गया था, लेकिन आज तक मसूरी नगर पालिका सीट महिलाओं के लिए आरक्षित नहीं की गई।