August 23, 2026

News India Group

Daily News Of India

विधानसभा अध्यक्ष और सीएम धामी की हुई मुलाकात, इन बातों को लेकर हुई चर्चा।

1 min read

देहरादून : उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आज अलग-अलग दिल्ली दौरे के दौरान उत्तराखंड सदन में भेंट वार्ता हुई। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना के कारण व्यवसायिक वाहनों के एक लाख से अधिक चालक, परिचालक व क्लीनर को हुए नुकसान को देखते हुए 6 माह तक 2 हजार रुपए की मासिक सहायता दिए जाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
भेंट वार्ता के दौरान विधानसभा अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री के बीच प्रदेश से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा वार्ता हुई। वहीं मुख्यमंत्री ने 23 अगस्त से आहुत होने वाले विधान सभा के मानसून सत्र की तैयारियों को लेकर भी विधानसभा अध्यक्ष से चर्चा वार्ता की।

More Stories

You may have missed