July 8, 2026

News India Group

Daily News Of India

पशुपालन विभाग ने यमुनोत्री धाम में लगाया शिविर।

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : पशुपालन विभाग जनपद उत्तरकाशी द्वारा चार धाम यात्रा को लेकर यमुनोत्री में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सभी पशुपालकों को राष्ट्रीय पशुधन बीमा के बारे में जानकारी दी गई एवं अन्य विभागीय योजनाओं से भी अवगत करवाया गया।साथ ही यह भी जानकारी दी गई कि चारधाम यात्रा के दौरान केवल बीमित घोड़े खच्चर ही प्रयोग में लाए जा सकते है।
इस दौरान यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर एक मादा घोड़ी में डिस्टोकिया का केस सामने आया जिसमे डॉ. अविनाश कटारिया एवं पशुपालन विभाग की टीम द्वारा घोड़ी का बच्चा बाहर निकाला गया तत्पश्चात घोड़ी में प्रोलैप्स को भी डॉ. अविनाश द्वारा सफलता पूर्वक सही किया गया।

You may have missed