August 17, 2026

News India Group

Daily News Of India

अमित गुप्ता मसूरी शहर कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त।

मसूरी : जिला कांग्रेस की अध्यक्ष लक्ष्मी कपरूवाण अग्रवाल ने मसूरी शहर अध्यक्ष पद पर अमित गुप्ता को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा के निर्देश पर मसूरी शहर कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
लंबे समय से मसूरी शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद पर जददोजहद चल रही थी जिस पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा ने मसूरी पर्यवेक्षक नियुक्त किया जिन्होंने शहर कांग्रेस के डेलीगेट, बूथ अध्यक्षों सहित शहर के वरिष्ठ कांग्रेस जनों से वार्ता की व पर्यवेक्षक की रिपोर्ट के आधार पर अमित गुप्ता को मसूरी शहर कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मी कपरूवाण अग्रवाल ने अमित गुप्ता को शहर कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर बधाई दी व अपेक्षा की कि वह कांग्रेस पार्टी के सिद्धांतों के अनुरूप पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने का कार्य करेंगे। शहर अध्यक्ष बनने पर अमित गुप्ता ने प्रदेश अध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष का आभार व्यक्त किया है व कहा कि वह कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्य करेंगे व प्रदेश व जिला कांग्रेस की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

More Stories

You may have missed